Thursday, October 1, 2026
Newspaper and Magzine


अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों के सम्मान और सेवा का संदेश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 1, 2026 Tags: , , , ,

वृद्धजनों की सेवा और सम्मान समाज की सच्ची जिम्मेदारी

वृद्धों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर, सेवा-सम्मान से मजबूत होगा परिवार और समाज

BOL PANIPAT , 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धजन कल्याणार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया तथा उपस्थित लोगों को वृद्धजन कल्याणार्थ शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय परिवार, समाज और देश के निर्माण में लगाया है। ऐसे में वृद्धावस्था में उनकी देखभाल, सम्मान और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि समाज को चाहिए कि वह वृद्धजनों के अनुभवों और ज्ञान का सम्मान करे तथा उन्हें परिवार और सामाजिक जीवन से जोड़े रखे। वृद्धाश्रम पहुंचने पर वृद्धाश्रम के प्रधान सतीश गोयल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड का स्वागत किया। इस दौरान वृद्धजनों के कल्याण और उनकी बेहतर देखभाल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मैनेजर आनंद सिंगला, डॉ. अतुल गर्ग, डॉ. श्रीपत शर्मा, रमेश कुमार, तुषांत गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों की सेवा, सुरक्षा, सम्मान और उनके सुखद जीवन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Comments


Leave a Reply