Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


वाद विवाद प्रतियोगिता में काजल ने पाया पहला स्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय टेक्नोलॉजी वरदान या अभिशाप रहा। इसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता अंग्रेजी विभाग के प्रो. सृष्टि शर्मा द्वारा करवाई गई । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर तथा बिना हरजीत की भावना के पूर्ण उत्साह से हिस्सा लेना चाहिए ताकि छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो सके। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन करवा कर विद्यार्थियों के मौखिक कौशल का विकास करना है, जिसके लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन करवाए जाते हैं । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं जोश के साथ हिस्सा लिया। कक्षाओं में इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक व प्रभावी बनाती है। इससे बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। प्रतियोगिता से छात्रों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग बारे जागरूकता बढ़ी। आज के जीवन में इसका उचित प्रयोग कितना अनिवार्य है इसकी जानकारी भी छात्रों को दी गई। इसके उचित प्रयोग से ही हम जीवन को सार्थक बना पाएंगे। टेक्नोलॉजी को तभी हम जीवन के लिए वरदान बना पाएंगे। प्रतियोगिता में कोमल प्रथम सिमरन द्वितीय और वंशिका तृतीय रही। प्रतियोगिता में प्रो. मंजू नरवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई । विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम दहिया ने भी इस प्रकार की गतिविधियों के महत्व को अंग्रेजी भाषा के विकास के लिए उपयोगी तथा अनिवार्य बताया ।

Comments