Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


महराना गांव की बहनों ने राज्य स्तरीय स्क्वाश में किया धमाका. अवनी ने स्वर्ण और प्रीतिका ने कांस्य पदक जीता

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at December 9, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : महराना गांव की बहनों ने राज्य स्तरीय स्क्वाश में धमाकेदार प्रदर्शन किया। अवनी ने स्वर्ण, प्रीतिका ने कांस्य पदक जीता, मॉडल टाउन के रजत ने सुरक्षित किया रजत पदकहरियाणा के महराना गांव की सगी बहनों ने स्क्वाश रैकेट खेल में प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। अवनी नांदल ने गर्ल्स अंडर-11 वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पदक अपने नाम किया है, वहीं उनकी बहन प्रीतिका नांदल ने भी कांस्य पदक जीतकर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया। पाथवेज स्कूल, गुरुग्राम में हरियाणा स्क्वाश रैकेट फेडरेशन के आयोजन में राज्य के बेहतरीन खिलाड़ी एकत्रित हुए थे, जहां महराना गांव के अमित नांदल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि वे खेल के भविष्य हैं। इसके साथ ही मॉडल टाउन के रजत ने भी रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया।यह उपलब्धि न केवल बहनों के लिए बल्कि महराना गांव और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है, जिसने युवा खिलाड़ियों में खेल को बढ़ावा देने की भूमिका को और मजबूती दी है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अवनी और प्रीतिका के पदक जीतने ने उन्हें सबके बीच अलग स्थान दिलाया।

Comments