Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन  उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे के मृतकों के लिए मौन रखा और  श्रद्धांजलि दे कर चालू कराया गया मैच. 

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

वृंदा एनक्लेव टाइटंस ने 61 रन से जीता मैच,  एंजल प्राइम मास्टर को दिया था 142 रन का टारगेट.

BOL PANIPAT :- पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में चल रहे 11 दिवसीय  फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 5वें दिन उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मृत हुए मृतकों के लिए आयोजकों एवं खिलाड़ियों के द्वारा मैच चालू होने से पहले 2 मिनट का मौन रखा गया एवं श्रद्धांजलि दी गयी, बाद में वृंदा एंक्लेव टाइटंस और एंजेल प्राइम मास्टर के बीच में खेला गया जहां पर वृंदा एनक्लेव टाइटंस ने बल्लेबाजी पहली पारी में करते हुए एंजेल प्राइम मास्टर स्कोर 142 रनों का टारगेट दिया वहीं दूसरी पारी में एंजेल प्राइम मास्टर ने 10 ओवर में 81 रन ही बनाए। मैच में मैन ऑफ द मैच वृंदा एंक्लेव टाइटंस के सद्दाम ने 17 बॉल में 35 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया वही अंकित नरवाल ने सबसे अधिक छक्के लगाने का खिताब अपने नाम किया।


टूर्नामेंट में दूसरा मैच शक्तिनगर स्काई राइडर और फ्रेंड्स कॉलोनी वॉरियर्स के बीच में खेला गया जहां पर शांति नगर स्काई राइडर के बीच मे खेला गया जहां शांति नगर की टीम ने 60 रन का टारगेट फ्रेंड्स कॉलोनी की टीम को दिया था रात 8:00 बजे तक फ्रेंड्स कॉलोनी ने 36 रन बनाए थे ।

टूर्नामेंट का तीसरा मैच अमर भवन चार्जर और आर.के.पुरम के बीच में रात के 9:00 बजे से खेला जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक  प्रमोद कुमार विज उपस्थित होंगे।

Comments