पैरोरेशन प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पैरोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में बी.कॉम के लगभग 14 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए | वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है तथा वह अपना आत्म विश्लेषण कर सकते हैं! उन्होंने यह भी कहा की विद्यार्थी इस तरह की प्रतियोगिताओं से अपना सर्वोपरि विकास कर सकते हैं तथा उन्हें अपनी कला प्रदर्शन का अवसर मिलता है | इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की मेंटर प्रोफेसर साक्षी मुंजाल के द्वारा किया गया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल ने, द्वितीय स्थान अक्षा ने, तृतीय स्थान साधना व सोनम ने व सांत्वना पुरस्कार सृष्टि और लवलिश ने प्राप्त किया | विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

Comments