Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रेम यज्ञ के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाली गयी 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 28, 2023 Tags: , ,

BOL PANIPAT : (28 मई) श्री जी रसिक बिहारी सेवा संकीर्तन मण्डल की ओर से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रेम यज्ञ का आयोजन भारत नगर, बबैल रोड में किया गया जिसके प्रथम दिवस पर आज कलश यात्रा निकाली गयी । जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भारत नगर बबैल रोड की परिक्रमा की। तत्पश्चात कथा व्यास बरसाना से पधारे पं. नितिन जी महाराज ने संगीतमयी शैली में श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत हमें जीवन में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तप के बारे में सिखाती है। भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप निवृत्त हो जाते हैं और वह मोक्ष का अधिकारी होता है। जब भी जीवन में आपके सामने दुख आए तब तब आप भागवत का आश्रय लेंगे तो दुख आपके जीवन में दूर हो जायेंगे। भागवत जीवन जीने की कला सिखाती है और हमें हर पल प्रभु को याद करने को कहती है। क्योंकि श्वास का कुछ भी भरौसा नहीं है कि कौन सी श्वास आपकी अंतिम श्वास हो।  पं नितिन जी महाराज ने ‘‘जय जय राधा रमण हरि बोल’’ एवं ‘मिलता है सच्चा सुख यहां, गुरूदेव तुम्हारे चरणों‘ में गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इससे पूर्व प्रसिद्ध भजन गायक हरीश चुघ ने ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’ और ‘’नी मैं नचणा शाम दे नाल अज्ज मैनूं नच लैण दे’’ गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कंवरपाल, आशु चौधरी,, सुरेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, बिट्टू प्रजापत, अमित सिंगला, अंकित अग्रवाल, दिनेश सिंगला, मुकेश भगत, सुषमा शर्मा, अंशुल शर्मा, पूजा शर्मा, वीना शर्मा  आदि उपस्थित थे।

Comments