Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


प्रयागराज से पधारी करुणामयी गुरु माँ अमिता ने संगीतमयी शैली में रामकथा कही ।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 10 अप्रैल दशहरा कमेटी सनोली रोड के तत्वाधान में श्री राम नवमी महोत्सव का आयोजन श्री रघुनाथ धाम हुडा सेक्टर  25 में गया जिसमें प्रयागराज से पधारी करुणामयी गुरु माँ अमिता जी ने संगीतमयी शैली में रामकथा कही । उन्होंने कहा कि भक्ति में विश्वास जरूरी है  उन्होंने कहा की जब श्री राम लंका विजय के बाद अयोध्या आये और उनका राजतिलक हुआ  तो सभी को पुरस्कार दिए गए और हनुमान जी को माता सीता ने अपना अमूल्य हार दिया लेकिन  हनुमान जी ने एक एक माला का मनका तोड़ कर देखना शुरू किया विभीषण जी ने हनुमान जी से पूछा कि आप माला को क्यों तोड़ रहे हो तो हनुमान जी ने कहा कि मुझे इसमे राम नाम नही दिखाई दे रहा इस लिए यह माला मेरे किसी काम की नही है।

गुरु माँ ने इस अवसर पर जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वेद प्रकाश छाबड़ा एवं महेंद्र पसरीचा ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इससे पूर्व गुरु माँ और साध्वी सिद्धि जी का स्वागत दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों ने कियाइस अवसर पर रमेश जी माटा, तिलक राज छाबडा,  किशोर अरोडा, चुनी लाल चुघ, गजेंद्र सलूजा, अशोक तरंग, रमेश चुघ, प्रीतम गुलाटी, हरीश मक्कड़,  कैलाश नारंग, लीला कृष्ण भाटिया,   सुरिंदर जुनेजा, किशन शर्मा, चिमन सेठी, भारत अरोडा, राज कुमार, पवन जुनेजा, वेद बांगा, स्वपनिल जुनेजा, धीरज बांगा, कृष्ण गोपाल सेठी, संदीप दुआ, धीरज बांगा, विजय चौधरी, रविंदर शर्मा, चाँद मुल्तानी, आदि उपस्थित थे!

Comments