Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आद्य महालक्ष्मी जी की जन आशीर्वाद रथ यात्रा का स्वागत कार्यक्रम किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय प्राचीन श्री सिद्ध देवी मंदिर में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी की जन आशीर्वाद रथ यात्रा का स्वागत कार्यक्रम किया गया. सभी ने भव्य रथ पर पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया. सर्वप्रथम श्री देवी मंदिर के प्रांगण में रथ में विराजमान मां महालक्ष्मी जी व महाराजा अग्रसेन जी की भव्य आरती की गई जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की.

तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम के संयोजक सुभाष गोयल जी के द्वारा पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया साथ ही विशेष रुप से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला चैयरमेन सुरेश गुप्ता, अग्रवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष पवन बंसल (काकू), सबको रोशनी फाउंडेशन के संस्थापक विकास गोयल और रथ के साथ चल रहे अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया.

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुभाष गोयल जी ने बताया की यह रथ अग्रोहा धाम में बन रहे कुलदेवी महालक्ष्मी जी के मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए पूरे देश में भ्रमण कर रहा है. पानीपत में 17 मई से 25 मई तक नगर भ्रमण करेगा. उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जिन्होंने एक ईट एक रुपया का संदेश देकर सबको सबका साथ सबका विकास की प्रेरणा दी थी व अग्रवाल समाज की कुलदेवी मां महालक्ष्मी जी है.

इस अवसर पर आगे जानकारी देते हुए एडवोकेट मेहुल जैन ने बताया यह रथ शहर के विभिन्न कॉलोनियों में जा रहा है सभी लोग बढ़-चढ़कर इस पावन रथ का स्वागत अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर कर रहे हैं जगह-जगह पुष्प वर्षा व मंगल आरती के साथ मां लक्ष्मी के इस भव्य रथ का स्वागत पानीपत वासियों द्वारा किया जा रहा है आज पावन‌ रथयात्रा सुखदेव नगर, देवी मूर्ति कालोनी, देस राज कालोनी, जगन्नाथ विहार कालोनी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, पालिका बाजार होते हुए हुड्डा सै 11 12 पहुंची

इस विशेष अवसर पर पवन बंसल काकू, सुरेश गुप्ता, प्रमोद मित्तल, संदीप जिंदल एडवोकेट, राकेश गर्ग, विकास गोयल, रवि गोयल, नरेंद्र गोयल, सचिन कंसल, प्रमोद बंसल, दीपक गोयल, मंगल जैन, अमित सिंगला आदि विशेष रूप से मौजूद रहे

Comments