Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना किला पुलिस ने की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जून 2024, थाना किला पुलिस की टीम यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बंद बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान परमजीत निवासी दयानंद नगर व शिवम निवासी रामपुरा शामली यूपी के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने 29 मई  को बेरीवाली मस्जिद के पास स्थित फैक्टरी के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में विनोद पुत्र रामेश्वर निवासी काबड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गत दिनों यूपी की शामली पुलिस ने चोरी व वाहन चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने यूपी की तीन वारदातों के अतिरिक्त पानीपत की बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। यूपी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पानीपत से चोरी हुई स्पलेंडर बाइक भी बरामद की थी।
सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना किला पुलिस मंगलवार को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ के बाद एक दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments