Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने मतलोडा बस अड्डे के समीप किया पौधरोपण

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at July 31, 2025 Tags: , , , , ,

-पेड़ पौधे ही जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते है – अतर सिंह संधू

BOL PANIPAT : मतलोडा 31जुलाई , पेड़ पौधे ही जीवन दाहिनी ऑक्सीजन के दाता है वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए तथा वायुमंडल में ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए यह शब्द भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अतर सिंह संधू ने मतलोडा बस अड्डे समीप साथिओ सहित पौधारोपण करते हुए कहें।
अतर सिंह संधू ने कहा यही मानसून का मौसम होता है जिसमें हम पौधारोपण कर सकते हैं इसलिए सभी को देश है विश्व के हित में अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए. कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा किसान मोर्चा महावीर सिंह नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसे आवाहन का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाने के लिए देशवासियों से आग्रह किया था।महावीर सिंह नें कहा क़ी ऑक्सीजन का कोई विकल्प नहीं है केवल पौधा रोपण ही एक मात्र हल है। इस अवसर पर ठाकुर तेजपाल सिंह तंवर, मास्टर,ख़ुशी राम आदि मौजूद रहे।

Comments