कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का किया अपमान :-सुनीता गोयल
BOL PANIPAT : गत दिवस हिसार के सांसद जयप्रकाश द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता गोयल ने अपने हुड्डा सेक्टर 12 स्थित कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस के नेताओं को नहीं पता कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं ही परिवार की असली विरासत को संभालती थी और महिलाएं ही परिवारों की मुखिया होती थी । सुनीता गोयल ने कहा भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मान सम्मान देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक किया। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% आरक्षण दिया। पंचायतों में 50% आरक्षण दिया। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया और उन्हें नीचा दिखाने का कार्य किया है। सुनीता गोयल ने कहा की हाल ही में भाजपा नेत्री किरण चौधरी के विषय में बोलते हुए जयप्रकाश ने कहा था कि असली विरासत महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं जो उनकी घटिया मानसिकता का परिचायक है । कांग्रेसी नेता 5 सीट जीतने के बाद घमंड से भरे हुए है तथा हमेशा ही घमंडियां बात करते हैं । बहन- बेटियों और महिलाओं की इज्जत करना कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को नहीं आता है। सुनीता गोयल ने जय प्रकाश जेपी सांसद हिसार से सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगने को कहा है यदि जयप्रकाश जेपी माफी नहीं मांगते हैं तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उनके खिलाफ पूरे हरियाणा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सुनीता गोयल ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है तथा वह हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है ।महिलाएं देवी का रूप है, महिलाएं दुर्गा का रूप है, महिलाएं शक्ति का रूप है, महिलाओं को किसी भी सूरत में कम नहीं आकना चाहिए।

Comments