Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


किशनपुरा चौकी को थाना औधोगिक सैक्टर 29 के क्षेत्र में शामिल किया गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 31, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 मई 2022, किशनपुरा चौकी जो थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत थी अब इसे थाना औधोगिक सैक्टर 29 के क्षेत्र में शामिल किया गया।

किशनपुरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न कॉलोनी निवासियों की सुविधा को देखते हुए व बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थाई चौकी किशनपुरा को थाना चांदनी बाग क्षेत्र से निकालकर थाना औधोगिक सैक्टर 29 के क्षेत्र में शामिल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने बताया कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही लोगों की सुविधा को मध्य नजर रखते हुए स्थाई चौकी किशनपुरा को थाना चांदनी बाग क्षेत्र से थाना औधोगिक सैक्टर 29 के क्षेत्र में शामिल करने के लिए हरियाणा सरकार गृह विभाग से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया गया था। गृह विभाग से 13 मई को स्वीकृति मिलने उपरांत अब 1 जून से किशनपुरा चौकी को थाना चांदनी बाग के क्षेत्र से निकालकर थाना औधोगिक सैक्टर 29 के क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। किशनपुरा चौकी के जो कार्य थाना चांदनी बाग में हो रहे थे अब 1 जून से वे सभी कार्य थाना औधोगिक सैक्टर 29 में होगें।

थाना चांदनी बाग का क्षेत्र काफी बड़ा होने के साथ ही किशनपुरा चौकी का ज्यादातर क्षेत्र थाना औधोगिक सैक्टर 29 की सीमा से सटा हुआ था। स्थाई चौकी किशनपुरा को थाना चांदनी बाग क्षेत्र से निकालकर थाना औधोगिक सैक्टर 29 के क्षेत्र अधिकार में शामिल करने से चौकी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न कॉलोनी निवासियों के साथ ही पुलिस को भी इसका फायदा होगा। किसी भी प्रकार का अंदेशा होने पर जहा कॉलोनी निवासी पुलिस को सूचना देगे वही थाना व चौकी पुलिस की टीमें दूरी कम होने पर कम समय में मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करेगी।

थाना चांदनी बाग का क्षेत्र बड़ा होने के साथ ही यहा वर्क लोड भी था, वही किशनपुरा चौकी का सारा क्षेत्र जीटी रोड़ के पश्चिम की और है। किशनपुरा चौकी, थाना औधोगिक सैक्टर-29 के अंतर्गत आने से थाना चांदनी बाग के वर्क लोड में भी कमी आएगी वही जीटी रोड के पश्चिम क्षेत्र में अब थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व किशनपुरा चौकी पुलिस मामलों में कानूनी कार्रवाई करेगी। इससे कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से बनाए रखने के साथ ही अपराध व आपराधिक वारदातों पर भी और अधिक अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Comments