Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 100 ग्राम चरस सहित कुल्लू निवासी तस्कर गिरफ्तार. आरोपी हिमाचल से चरस को लेकर बेचने के लिए पानीपत आया था

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2022, 1 किलो 100 ग्राम चरस सहित कुल्लू निवासी तस्कर गिरफ्तार, आरोपी हिमाचल से चरस को लेकर बेचने के लिए पानीपत आया था. बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार मे करीब डेढ़ लाख रूपए कीमत बताई जा रही है,

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्ग दर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बुधवार देर शाम 1किलो 100 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार मे करीब डेढ़ लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गिरिधर पुत्र नाथुराम निवासी ग्रामण कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी से की गई प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ की आरोपी उक्त चरस को हिमाचल से 75000 रूपए में खरीद कर पानीपत में सप्लाई करने की फिराक में आया था। बरामद चरस को कब्जा पुलिस ने लेकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी गिरिधर के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नशा तस्करी में संलिप्त अन्य आरापियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपी गिरिधर को आज माननीय न्यायाल में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम बुधवार की देर शाम गश्त के दौरान जीटी रोड पर सैक्टर 13/17 कट पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की हिमाचल निवासी एक नशा तस्कर चरस तस्करी के लिए पानीपत आया हुआ है। आरोपी टोल प्लाजा से पहले चाय की रेहड़ी के पास थेला लेकर खड़ा है। आरोपी के पास थेले में भारी मात्रा में चरस होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरतं मौके पर दंबिस देकर आरोपी को थेले सहित काबू कर पुछताछ की उसने अपनी पहचान गिरिधर पुत्र नाथुराम निवासी ग्रामण कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपी के थेले की तलाशी ली तो थेले के अंदर काले रंग की थेली से चरस मादक पदार्थ बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 1 किलो 100 ग्राम पाया गया।

Comments