Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में लेबर चौकों पर हुआ श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम.बांटे गए लड्डू व पानी की बोतलें.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 17, 2025 Tags: , , ,

-श्रमिकों के सम्मान व जागरूकता को समर्पित विशेष अभियान

BOL PANIPAT , 17 सितंबर। जिला श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह के अंतर्गत बुधवार को प्रात: 7 बजे से जिले के विभिन्न लेबर चौकों पर श्रमिक जागरूकता अभियान चलाया गया। औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डी.पी. सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोडक़र उन्हें सशक्त और जागरूक बनाना है ताकि वे अपने अधिकारों और सुविधाओं का लाभ उठा सकें। यह कार्यक्रम आगामी 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले समारोह की कड़ी में आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम की इस कड़ी में नूरवाला बरसत रोड चौक पर वार्ड नं. 02 की पार्षद काजल शर्मा, डी.पी. सिंह उपनिदेशक (औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य) व श्रम निरीक्षक ललित मौजूद रहे। तहसील कैम्प जी.टी. रोड पर वार्ड नं. 5 के पार्षद जयदीप अरोड़ा व श्रम निरीक्षक अनीता ने श्रमिकों को संबोधित किया।
    इस मौके पर  संजय चौक जी.टी. रोड पर वार्ड नं. 22 के पार्षद रोकी गहलोत व श्रम निरीक्षक  नवीन उपस्थित रहे व सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार 8 मरला चौक मॉडल टाउन  वार्ड नं. 19 की पार्षद नेहा शर्मा व श्रम निरीक्षक रीना ने श्रमिकों को योजनाओं से अवगत कराया।
    इसी कड़ी में समालखा चुलकाना फ्लाईओवर पर नगरपालिका समालखा के प्रधान अशोक कुमार व श्रम निरीक्षक बलजीत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विदित रहे कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रमिकों को न केवल योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें सम्मान स्वरूप लड्ïडू के पैकेट व पानी की बोतलें भी वितरित की गईं।

Comments