Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय- इनसो

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 22, 2026 Tags: , , , ,

इनसो ने सीटीएम को ज्ञापन सौंप छात्रों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध

BOL PANIPAT :-आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज देशवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैलदार के नेतृत्व मे छात्रों ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सीटीएम टीनू पोसवाल को को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर छात्र नेताओ ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से अपील की गई कि छात्रों के साथ न्याय किया जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

शिक्षामंत्री को देना चाहिए इस्तीफा

इनसो छात्र नेताओ ने कहा की केन्द्र सरकार को परीक्षाओं को लीक होने पर जवाब देना चाहिए साथ ही छात्रों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई

पुलिस ने युवाओं पर लाठियां बरसाई

इनसो छात्र नेताओं ने कहा की हजारों की संख्या में छात्र और युवाओं ने अपनी शिक्षा, रोजगार व निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांगों को लेकर जंतर-मंतर से संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकालना शुरू किया। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकते हुए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन व आंसू गैस का प्रयोग किया यह सरकार की असहिष्णु एवं तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।

इस अवसर पर पंकज कुमार, हरेन्द्र मलिक, शुभम खर्ब, अजय शर्मा , सुनिल,देवेन्द्र आदि छात्र मौजूद थे

Comments


Leave a Reply