Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कामरेड धर्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी की बैठक

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 20, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 20 अगस्त सीपीआई के हरियाणा राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि गत दिवस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय , अजय भवन नई दिल्ली में सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी की बैठक कामरेड धर्मपाल सिंह चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक का मुख्य एजेंडा हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव पर केंद्रित रहा । बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कामरेड डी राजा , राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी की प्रदेश प्रभारी कामरेड अमरजीत कौर एवं राष्ट्रीय सचिव कामरेड अजीज पाशा ने विधानसभा चुनाव के सम्बंध में कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया ।
सीपीआई के राज्य सचिव ने हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर एक रिपोर्ट पेश की जिस पर मीटिंग में शामिल तमाम सदस्यों ने विचार व्यक्त किये । बैठक में राज्य में भाजपा की सरकार को हटाकर एक जनवादी ,धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार के गठन में योगदान देने पर जोर दिया गया । बैठक में विचार विमर्श के बाद स्पष्ट तौर पर उभर कर आया कि इंडिया गठबंधन बना कर लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को हराया गया उसी तरह राज्य में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन की बड़ी पार्टी कांग्रेस को राज्य की वामपंथी पार्टियों को साथ लेकर चलना चाहिए ।
बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए दरियाव सिंह कश्यप , एडवोकेट धर्मपाल सिंह चौहान , एडवोकेट अश्विनी बक्शी , एडवोकेट तिलक राज विनायक एवं एडवोकेट सत्येन्द्र गिरि पर आधारित पांच सदस्यीय चुनाव अभियान समिति गठित की गई। यह समिति पार्टी की जिला कौंसिलों द्वारा पारित चुनाव लड़ने के लिए सीटों और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी । अगस्त के अंत में या सितंबर के शुरू में पार्टी राज्य काउंसिल की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया । केन्द्रीय नेतृत्व के परामर्श से राज्य कौंसिल हरियाणा विधानसभा चुनाव के सम्बंध में अंतिम निर्णय लेगी । कार्यकारिणी में पुनः दोहराया गया कि यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से कोई तालमेल नही हो पाया तो सीपीआई राज्य में केवल सीपीआई-(एम )के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी ।
बैठक में बेचू गिरि , राम रतन एडवोकेट , एडवोकेट हर भजन सिंह संधु , आर एन सिंह , एडवोकेट पवन कुमार सैनी , डॉक्टर सुखदेव सिंह जम्मू , मनीराम बेलरखा , डॉक्टर नीलम संधु आदि ने भाग लिया ।

Comments