Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार। दो वारदातों का खुलासा।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 11, 2023

बोल पानीपत : 11 मई 2023, कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए थाना किला पुलिस ने गिरोह के नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र मनोज निवासी विकाश नगर हाल किरायेदार सेठी चौक व एक की नाबालिग के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर थाना किला क्षेत्र की दो वारदातों को अजाम देने बारे स्वीकारा।

सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि गत दिनों थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग अलग स्थानों पर रात के समय गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी होने बारे पीड़ितों ने थाना किला में शिकायत देकर अलग-अलग दो मुकदमें दर्ज करवाएं थे। पुलिस टीम ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटाकर गत मंगलवार को सैठी चौक से आरोपी विशाल पुत्र मनोज निवासी विकाश नगर हाल किरायेदार सेठी चौक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी आरोपी रवि निवासी मैन बाजार, भारत निवासी खेल बाजार, साहिल निवासी सैठी चौक व एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने की दोनों वारदातों को अजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी विशाल को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसकी निशानदेही पर बुधवार को नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। डिटेन करने पर नाबालिग आरोपी ने अपने साथी आरोपी विशाल, रवि, भारत के साथ मिलकर चोरी की उक्त दोनों वारदातों का अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसकी बेल हो गई। आरोपी विशाल के हिस्से में आई चोरी की राशि में से बचे 500 रुपये बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी विशाल को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह था मामला

थाना किला में अमर भवन चौक निवासी आकाश पुत्र सरेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि 1 मई की रात उसने अपनी होंडा ब्रियो कार घर के बाहर गली में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार की डिग्गी का शीशा टूटा हुआ था। सामान चैक किया तो उसमें रखे 10 हजार रूपए, कपड़े व बैग नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय गाड़ी का शीशा तोड़कर उक्त सामाना चोरी कर ले गए।
इसी प्रकार खेल बाजार कालोनी निवासी संदीप पुत्र प्रवीन ने शिकायत देकर बताया था कि 1 मई की रात उसने अपनी स्वीफट डिजायर कार सैठी चौक गली में खड़ी की थी। सुबह आकर देखा तो उसकी गाड़ी सहित चार अन्य गाड़ियों के शीशे टूटे मिले। गली में लगी सीसीटीवी फुटेज को चैक किया तो देर रात 4/5 अज्ञात युवक गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। अज्ञात आरोपियों ने चोरी करने की नियत से गाड़ियों के शीशे तोड़ है।  आकाश व संदीप की शिकायत पर थाना किला में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments