Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हल्का ग्रामीण चुनावी तैयारी,ग्राम अध्यक्ष सचिव वार्ड अध्यक्ष सचिव के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम होगा :सुखबीर सिंह मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 29, 2024 Tags: , , , ,

-वार्ड और ग्राम अध्यक्ष ग्राम सचिव और 20 मेंबर कमेटी द्वारा बूथ संचालक की तैयारी।

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के ब्लॉक वार्ड ग्राम अध्यक्ष सचिव के लेवल की एक मीटिंग की गई जो की हल्का ग्रामीण कार्यालय सनोली रोड पर सुखबीर सिंह मलिक के नेतृत्व में की गई

जिसमें आगामी चुनाव को देखते हुए डॉक्टर संदीप पाठक के आदेश अनुसार हर गांव में 29 जून से 12 जुलाई तक 15 दिनों के लिए एक जन संवाद कार्यक्रम किया जाएगा।

जिसको ग्राम वार्ड ब्लॉक लेवल के अध्यक्ष और सचिव 20 मेंबर कमेटी द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम तहत हर गांव में ग्राम अध्यक्ष सचिव द्वारा गांव में मनदी कराकर 1 दिन तय किया जाएगा जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और गांव की जनता के बीच में एक जन संवाद कार्यक्रम कराया जाएगा।

पिछले 9-10 सालों में आने वाली समस्याओं को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुना जाएगा।इन समस्याओं को केंद्रीय पटल पर रखा जाएगा।और अपने मेनिफेस्टो में जगह दी जाएगी।

आज की मीटिंग में मौजूद रहने वाले सदस्य सुखबीर मलिक ,राजकुमार मुंडे ,कर्मवीर जाटल,सुरेंद्र मांडी, होशियार सिंह निमबरिया, बाबूराम गोयल ,मनीष दुबे 

संजीव गोयल,अमित नौरा,राजेंद्र राठी ,कृष्णमलिक ,शीशपाल मलिक,राजवीर किसान नेता, मनमोहन,चमन बाबू एडवोकेट विकास, सोनू कुमार ,प्रवेश यादव अनवर ,सागर सभी साथियों ने एकजुट होकर जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रण लिया और आम आदमी पार्टी की हरियाणा की सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी।

Comments