Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


आईबी कॉलेज पानीपत की कॉलेज इकाई के सभी सदस्यों ने काले बिल्ले लगाकर लंबित जायज मांगों को पूरा न करने के  विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  स्थानीय आईबी कॉलेज पानीपत में हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के निर्देश अनुसार आईबी कॉलेज पानीपत की कॉलेज इकाई के सभी सदस्यों ने काले बिल्ले लगाकर कई वर्षों से लंबित जायज मांगों को पूरा न करने के  विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। यूनिट के सभी सदस्य 30 जून से रोज काले बिल्ले लगाकर अपने नियमित क्लास लेते हुए सरकार के खिलाफ अपना सांकेतिक विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस अवसर पर कालेज इकाई के जनरल सेक्रेटरी अजय पाल सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारी कुछ जायज मांगे हैं जैसे कि सरकारी कालेज के बराबर सातवें वेतनमान के अनुसार एचआरए और एनपीएस कर्मचारियों के लिए सरकारी अनुदान 10% से बढ़ाकर 14 परसेंट करना, एमफिल पीएचडी के इंक्रीमेंट बेसिक सैलरी में मर्ज करना 2006 के बाद नियुक्त हुए साथियों के लिए ग्रेच्युटी का प्रावधान  आदि मुख्य मांगे हैं , जिन पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

इस अवसर पर सभी साथियों को संबोधित करते हुए  प्रधान डॉ रामेश्वर दास ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता  है कि जो जायज मांगे है वो मांगे भी पूरी नहीं की जा रही हैं । जबकि यह मांगे कई स्तरों पर मंजूर भी हो चुकी हैं पर किसी ने किसी स्तर पर हमारी फाइल को रोक लिया जाता है । इसलिए  पूरे हरियाणा में  सहायता प्राप्त कालेजों में काले बिल्ले लगाकर संकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। और कल 2 जून को 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कालेज स्तर  धरना दिया जाएगा। यदि सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस अवसर पर डॉ मधु शर्मा, प्रोफेसर पीके नरूला, डॉक्टर मोहम्मद इशाक, प्रोफेसर रंजना शर्मा,  डॉ रामेश्वर दास डॉक्टर , डॉ.  शशी प्रभा, डॉ.  किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. पूनम मदान डॉक्टर निधान सिंह, डॉ अर्पना गर्ग, प्रो. पवन कुमार, कुमार , प्रो. अजय पाल सिंह , डॉ. शर्मिला, डॉ. सुनीता,    डॉ. निधि मल्होत्रा,   प्रो. कनक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments