आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चारों हाउस दयानंद टैगोर नेहरू विवेकानंद के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया विद्यालय की संस्कृत विभाग की अध्यापिका नीलम मिगलानी व शालिनी कालड़ा ने प्रतियोगिता का आयोजन करवाया इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा का ज्ञान कराने से है उन्होंने विद्यालय के संस्कृत विभाग की प्रशंसा की जिन्होंने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया उप प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे संस्कृत भाषा को अपनी बोलचाल की भाषा बनाएं एवं इस भाषा में रूचि दिखाएं क्योंकि यह भाषा हमारे देश की भाषा है एवं हिंदी भाषा भी इसी भाषा से निकली है हमें संस्कृत बोलने में शर्म महसूस ना करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए विद्यालय के संस्कृत विभाग को प्रोत्साहित करते हुए कहा की इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होती रहनी चाहिए प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा दयानंद हाउस प्रथम टैगोर द्वितीय एवं नेहरू हाउस तृतीय स्थान पर रहा विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

Comments