लोकसभा चुनाव 2024 : जानिए किस विधानसभा में कौन हैं एआरओ
BOL PANIPAT , 19 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पानीपत ग्रामीण विधानसभा-24 के लिए एआरओ एसडीएम पानीपत, शहरी विधानसभा-25 के लिए एडीसी, इसराना विधानसभा-26 (आरक्षित) के लिए एसडीएम इसराना और समालखा विधानसभा-27 के लिए एसडीएम समालखा एआरओ रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने दी।

Comments