21 लीटर गंगाजल से किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक
BOL PANIPAT : सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक 21 लीटर गंगाजल से किया गया इसके साथ ही 108 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण किए गए।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि सावन माह में भक्तों द्वारा भगवान शिव का पूजन अर्चन किया जाता है लेकिन सावन माह के सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव थोड़ी सी आराधना से प्रसन्न हो जाते हैं और मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर नरेश पपरेजा, तरणदीप, मनीष कुमार, पं. शाम सुन्दर, दर्शन रामदेव मोहन लाल रामदेव, हरप्रीत, सुषमा पपरेजा, मनजीत कौर, पिंकी तनेजा, आदि उपस्थित थे।

Comments