Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में खिलेगा कमल: डॉ अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 5, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 मई 2024 पानीपत, आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है। हमारे हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव 2024 में होंगे।इसके लिए हमे पूर्ण रूप से तैयार रहना चाहिए, हमें अपने संगठन को पन्ना स्तर मजबूत करना होगा।यह शब्द भाजपा पानीपत के नवनियुक्त जिला प्रभारी संदीप जोशी ने हुड्डा स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ से कही।इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पानीपत के कार्यकर्ताओं की तरफ से पौधा देकर, पुस्तक भेंट कर तथा पगड़ी पहनाकर नव नियुक्त जिला प्रभारी संदीप जोशी का स्वागत किया।जिला प्रभारी संदीप जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय किया व सभी का हालचाल भी जाना।उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन की बधाई भी दी।
कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए संदीप जोशी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे है परंतु अब हमें ओर अधिक तन्मयता के साथ लगना होगा।शक्तिकेन्द्रों, बूथो व सभी पन्नो पर मजबूत लोगो को संगठन के साथ जोड़कर भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचने का काम करना है।आगामी वर्ष चुनाव का वर्ष है हमे चुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना ने कहा की पानीपत का संगठन मजबूत है कार्यकर्त्ता पूरी लगन व निष्ठा से अपना दायित्व निभा रहे है। उन्होंने नव नियुक्त जिला प्रभारी को बताया की अल्पकालीन विस्तारक योजना में जिले के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है।
बैठक में मुख्य रूप से लोकेश नांगरू, कुलदीप कौशिक, ऋषिपाल रावल,कृष्ण छोकर किवाना, रविंदर भाटिया, दुष्यंत भट्ट, राजिंदर भदड़, प्राण रत्नाकर, सुनिल परढ़ाणा ,कृष्ण आर्य,सुमित जागलान, एडवोकेट रोशन माहाला, राधेश्याम जिंदल,सुनीता गोयल आदि मौजूद रहे।

Comments