Sunday, August 23, 2026
Newspaper and Magzine


“बदलाव ज़रूरी है” जन सम्पर्क अभियान के तहत नुक्कड मीटिंग व जनसभाओं का आयोजन किया 

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 23, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 23 अगस्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत जिला कौंसिल द्वारा “बदलाव ज़रूरी है” जन सम्पर्क अभियान के तहत उरलाना कलां,डुमियाना,नैन,डाहर , महराना, अलुपुर,ब्राह्मण माजरा,नौलथा इत्यादि में नुक्कड मीटिंगे व जनसभाओं को जिला सचिव कामरेड पवन सैनी एडवोकेट व सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड राम रतन एडवोकेट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। मेहनतकश, गरीब जनता घटते व्यापार और बढ़ती लागतों के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं लाखों-करोड़ों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाएं बढती महगाई के कारण लगातार बदहाल होती जा रही हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और सामाजिक न्याय कमजोर पड़ता जा रहा है।दूसरी ओर जनता के टैक्स का लाखों-करोड़ों रुपये सरकारी प्रचार और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्रियों की रैलियों पर पानी की तरह बहाया जा रहा है। दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा भ्रष्टाचार और लूट का असर धार्मिक स्थलों तक भी दिखाई दे रहा है।
पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन सैनी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार की इन्हीं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पूरे देश में “बदलाव ज़रूरी है” जन सम्पर्क अभियान शुरू किया हुआ है। यह अभियान 6 अगस्त से लगातार 1 सितम्बर 2026 को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी मे पदयात्राओं,नुक्कड मीटिंगों, जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जा रहा है ।
अभियान का समापन 1 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसमें देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे। कम्युनिस्ट नेताओं ने एक सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की । इस अभियान में छात्र नेता भानुप्रताप सिंह, जुनेद राणा, रुपेश सैनी, खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड भूपेन्द्र कश्यप, आदि ने भी विचार व्यक्त किये।जन सभाओं व नुक्कड मीटिंगों में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने घर घर पर्चे बांट कर जनता से सीधा जन सम्पर्क किया।

Comments


Leave a Reply