जिले में एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सुचारू. घबराकर बुकिंग करने की जरूरत नहीं: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
“अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें: प्रशासन की अपील”
हर घर तक नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित, कंट्रोल रूम नंबर जारी”
अनावश्यक बुकिंग से बचें, सभी के लिए पर्याप्त एलपीजी उपलब्ध
“सुबह 8 से शाम 8 बजे तक हेल्पलाइन सक्रिय, तुरंत मिलेगी सहायता”
BOL PANIPAT , 31 मार्च, जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिले में गैस की सप्लाई नियमित और निर्बाध रूप से जारी है, इसलिए लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग करने से बचें।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू रूप से काम कर रही है। किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अतिरिक्त बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। इससे अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। नागरिक केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और प्रशासन का सहयोग करें।
उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सहायता उपलब्ध है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक दिव्या ने बताया कि “जिले में सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से एलपीजी की आपूर्ति की जा रही है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें और अफवाहों से दूर रहें। किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बॉक्स
जिले के लिए कंट्रोल रूम नंबर: 0180-2653850
समय: प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक उपलब्ध है।
उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Comments