Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बिहोली में सूक्ष्म सिंचाई जागरुकता अभियान का आयोजन  किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 1, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 1 सितम्बर। सिंचाई एवम जल संसाधन विभाग हरियाणा के मुख्य अभियंता डॉ0 सतबीर सिंह कादियान के दिशा निर्देशानुसार में (मिकाडा)माइक्रो इर्रीगेशन एवं कमांड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी पानीपत द्वारा ग्राम पंचायत बिहोली में वीरवार को सूक्ष्म सिंचाई जागरुकता अभियान का आयोजन  किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपनिदेशक मिकाडा मोहिन्दर यादव उपस्थित रहे।
उपनिदेशक मोहिंदर यादव ने किसानों को जागरुक करते हुए बताया कि सभी किसानों को सूक्ष्म सिंचाई विधि अपनी फसलो में अपनानी चाहिए। फव्वारा व टपका विधि से सिंचाई करने से हम 50 प्रतिशत तक पानी की बचत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे किसानों की फसल में भी मुनाफा होगा।
कार्यकारी अभियंता मिकाडा संदीप कुमार ने धान की सीधी बिजाई के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इस विधि के द्वारा किसान पानी की बचत कर सकते हैं तथा किसानों के सिंचाई में अन्य खर्च जैसे बिजली बिल मजदूरी की भी बचत होगी। इसी कड़ी में अटल भूजल योजना से सूचना शिक्षा एवम संचार विशेषज्ञ अमित कौशिक ने बताया कि अटल भूजल योजना के अंतर्गत किसानों को बैठकों के मध्यम से सूक्षम सिंचाई के बारे में प्रत्येक गांव में जाकर जागरुक किया जा रहा है तथा फव्वारा विधि व टपका विधि की मांग भी किसानों द्वारा दी जा रही है। इस अवसर पर एस0डी0ओ0 मिकाडा राजीव सैनी व धर्मवीर सिंह, किसान रामकिशन, मांगेराम, डी0आई0पी0 टीम सदस्य राकेश कुमार व बीआरपी नवीन सैनी इत्यादि मौजूद रहे।

Comments