एम.कॉम.चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित.सिमरन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया .
BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें सिमरन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया। सिमरन ने चौथे सेमेस्टर में 600 में से 547 नंबर और ओवरऑल एम. कॉम. में 2500 में से 2043 नंबर प्राप्त किए। इस अवसर पर आई. बी. प्रंबध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय की परम्परा के अनुरूप विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाता है | उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की |
कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने सिमरन को बधाई देते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्र निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है । छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया । छात्रा ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी और मैं आगे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करूंगी ।
इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक और अन्य शिक्षकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर श्री अजय पाल, सुश्री माधवी, डॉ.ज्योति, रूहानी शर्मा, सुश्री साक्षी मुंजाल, रीना रानी, रुचिका बत्रा, जागृति सैनी एवं मोहित मौजूद रहे।

Comments