Saturday, October 3, 2026
Newspaper and Magzine


एम. एल. डहरिया को “सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति अध्यक्ष” तथा नगर राजभाषा समिति, पानीपत को “सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति” का पुरस्कार प्रदान किया गया।

By LALIT SHARMA , in Business , at October 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 अक्तूबर, 2026, नई दिल्ली स्थित स्कोप कॉम्प्लेक्स में 3-4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन के प्रथम दिन पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। सम्मेलन के दौरान पानीपत के नगर राजभाषा समिति के अध्यक्ष एवं पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एम. एल. डहरिया को “सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति अध्यक्ष” तथा नगर राजभाषा समिति, पानीपत को “सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति” का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान माननीय सांसद (राज्यसभा) डॉ. नरेश बंसल, उत्तराखंड के कर कमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष गोवे, अध्यक्ष, एआईएसटीए तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर पानीपत रिफाइनरी की ओर से ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), संजय कुमार, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएँ) तथा आशुतोष चंद्र झा, सहायक प्रबंधक (हिन्दी) उपस्थित रहे।
यह सम्मान राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के निरंतर बढ़ते प्रयोग तथा नगर राजभाषा समिति, पानीपत की सक्रिय एवं समन्वित कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण प्रमाण है। राजभाषा गौरव पुरस्कार के अंतर्गत रिफाइनरी को इन दो पुरस्कारों के साथ साथ, सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति सचिव का भी पुरस्कार दिया जाएगा । राजभाषा की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए पानीपत रिफाइनरी के प्रयासों के लिए ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना, रिफाइनरी के लिए विशेष गौरव का विषय है।

Comments


Leave a Reply