Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके पर जानलेवा हमला कर हथियार के बल पर लूट की वारदात के पांचवें आरोपी को पंजाब की फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 28, 2023 Tags: , , , , ,

माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया

BOL PANIPAT : 28 जुलाई 2023, समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास स्थित शराब ठेक पर सितम्बर 2021 में पिस्तौल से जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद आरोपी सुखजीत उर्फ सुखी निवासी जानीवाल फरीदकोट पंजाब को सीआईए वन टीम वीरवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी सुखजीत को माननीय न्यायाल में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि वारदात में शामिल इसके साथी आरोपी हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी यूपी, कमल निवासी साहनपुर जीन्द को सुनारियां जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर व आरोपी सुमित उर्फ कालू निवासी आसौदा झज्जर को गत दिनों गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सुखजीत उर्फ सुखी निवासी जानीवाल फरीदकोट पंजाब के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से बचे 4200 रूपए की नकदी बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी सुखजीत की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन टीम को गत दिनों जानकारी मिली की आरोपी सुखजीत उर्फ सुखी हत्या के एक मामले में पंजाब में पकड़े जाने के बाद से पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद है। सीआईए वन टीम आरोपी को वीरवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

यह है मामला

थाना समालखा में बादाम सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी हजियापुर कन्नौज यूपी ने शिकायत देकर बताया था की वह शराब ठेकेदार नरेंद्र के पास समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की नोकरी करता है। 22 सितम्बर 2021 की देर शाम करीब 9:30 बजे शराब ठेके पर वह काम कर रहा था। तभी दिल्ली नंबर सफेद रंग की एक गाड़ी ठेके के सामने आकर रूकी। उसमे से चार अज्ञात युवक उतरकर ठेक पर आए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने ठेक पर काम कर रहे अन्य कारिंदों पर मारने की नियत से पिस्तौल से फायर कर दिए जिसमे बाल बाल बच गए। आरोपी गल्ले से 1.32 लाख रूपए निकालकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरापियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,397,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments