Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पिस्तौल से जानलेवा हमला करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 फरवरी : थाना तहसील कैंप की इंदिरा विहार कॉलोनी में युवक पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने के फरार एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने शनिवार देर शाम बरसत रोड पर नूरवाला चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार अपने भाई नवम के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने व उसके भाई नवम ने पुरानी रंजिश को लेकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी शुभम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस डिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी शुभम से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी नवम के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला
थाना तहसील कैंप में नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसका पुराने कपड़ों का काम है। 25 जून 2025 को रात करीब 10:15 बजे वह परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर अपने घर की छत पर घूम रहे थे। घर के सामने पड़ोसी शुभम पुत्र कृष्ण अपने घर के गेट पर खड़ा था, जिसने शराब पी रखी थी। पुरानी रंजिश रखते हुए शुभम उनको गाली गलौज करने लगा और फोन कर अपने भाई नवम को भी घर बुला लिया। नवन ने आते ही पिस्तौल दिखाकर उन्हे गाली गलोज करना शुरू कर दिया। दोनों भाई अपने घर की छत पर चढ़ गए और धमकी देने लगे की आप लोगों ने हमें जेल भिजवाया है, आज हम दोनों भाई तुम्हारे परिवार को इसका मजा चखाते हैं। धमकी देते हुए नवम ने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर उस पर सीधी गोली चला दी। वह बाल बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपियों ने धमकी दी अबकी बार तो तुम बच गए हो, अगर इसके बारे में किसी को बताया तो पूरे परिवार को गोलियों से उड़ा देगे। इसके बाद दोनों आरोपी अपने घर से फरार हो गए। थाना तहसील कैंप में रविंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 3(5) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments