Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मडलौडा तहसील को मिलेगी नई बिल्डिंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 29, 2023 Tags: , , , ,

-मुख्यमंत्री मनोहरलाल का राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने जताया आभार

BOL PANIPAT : 29 दिसंबर। मडलौडा तहसील में एक ही छत के नीचे राजस्व से जुड़े काम होंगे और लोगों को रजिस्ट्री, इंतकाल व अन्य कार्यो के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके लिए मडलौडा तहसील की नई बिल्डिंग साढ़े तीन एकड़  में बनाई जाएगी। जिसके लिए राजस्व विभाग की ओर से एक करोड़ 41 लाख 50 हजार रूपये लोक निर्माण विभाग को दिए जा चुके हैं।
राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है। पंवार ने बताया कि उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से कई बार अनुरोध किया था कि मडलौडा के लोगों को राजस्व के कार्यो के लिए तहसील मेें आना पड़ता है। तहसील में कम जगह होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को मंजूर किया है।
पंवार ने बताया कि मडलौडा तहसील की नई बिल्डिंग सीएचसी के सामने बनाई जाएगी। शीघ्र ही इसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसराना हल्के में विकास कार्यो में कोई भी कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री के समक्ष जो भी मांग हल्के के लोगों की ओर से रखी गई है वह सभी पूरी की जा रही है।
राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने बताया कि इसके साथ-साथ मडलौडा में मार्केट कमेटी की नई बिल्डिंग का काम निर्माणाधीन है। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय की नई बिल्डिंग भी शीघ्र ही बनाई जाएगी। जिस पर लगभग दो करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसकी टैण्डर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पंवार ने बताया कि यह बिल्डिंग सन्ï 1962 की बनी हुई है जोकि बिल्कूल जर्जर हालत में हो चुकी थी। उन्होंने इसके लिए भी किसान एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली और मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि इससे यहां के लोगों और चुने हुए गांव के प्रतिनिधियों को एक ही छत के नीचे काम करवाने का मौका मिलेगा और लोगों को इधर-उधर धक्के नही खाने पड़ेंगे।

Comments