टीडीआई में महन्त हेमन्त दास डायलिसिस सैन्टर का लोकार्पण हुआ
BOL PANIPAT : आज सैक्टर 23 टीडीआई में महन्त हेमन्त दास डायलिसिस सैन्टर का लोकार्पण महन्त श्री खुशहाल दास जी के सान्निध्य में हुआ। जिसमें सबसे पहले ब्रह्मलीन महन्त श्री 1008 हेमन्त दास जी का मूर्ति अनावरण हुआ। इस डायलिसिस सैन्टर का लोकर्पण श्री सत जीन्दा कल्याणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस डायलिसिस सैन्टर का लोकार्पण गुरूजनों की उपस्थिति में पानीपत की सभी समाजसेवी रोटरी क्लब रॉयल, व विधायक प्रमोद विज, हरपाल ढांडा, चांद भाटिया ओम प्रकाश माटा एवं पानीपत के विशिष्ट उद्योगपति एवं दानवीरों के द्वारा किया गया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट में इलाज किया जाएगा एवं इसके साथ पैथ लैब व अन्य जांच के लिए भी डाक्टर अपनी सेवायें देंगे। महाराज खुशहाल दास जी ने अपने वाणी में यह भी कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति बीमार न हो और सब सुखी रहें।, उन्होंने कहा कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि सभी स्वस्थ रहें। लोकार्पण में पानीपत के सभी दानवीरों और जनता में भाग लिया। प्रधान जयदयाल तनेजा ने इस अवसर पर कहा कि डायलिसिस सैन्टर में किफायती मूल्य पर ईलाज किया जाएगा। जिससे पानीपत शहर के गरीब मरीजों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि डायलिसिस की 5 मशीनों के साथ आज हस्पताल का लोकार्पण हुआ है। इसके साथ जनरल ओपीडी में डा. राजकुमार अपनी सेवायें देंगे। कैंसर स्पैशलिस्ट, नैफ्रोलोजिस्ट डा. पायल जैन अपनी सेवायें देंगी। शिव कुमार आहुजा, सोमनाथ आहुजा, सुभाष छाबड़ा, राहुल तनेजा ने कहा कि इस अस्पताल को बनाने से लेकर लोकार्पण तक पानीपत के सभी लोगों ने बहुत सहयोग एवं समय दिया है इसके लिए पुनः दिल की गहराईयों से धन्यवाद। इस अवसर पर अमित तनेजा, अशोक कालड़ा, कमलकान्त, अशोक बतरा, सुरेन्द्र मलिक, सुरेश मलिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments