Tuesday, September 22, 2026
Newspaper and Magzine


माता सीता रानी सेवा संस्था के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाली अपना स्कूल के बच्चों को जर्सीयां वितरित की गईं।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था के 32 वें स्थापना दिवस तथा प्रसिद्ध महिला नेत्री स्व. माता सीता रानी के 104वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हाली अपना स्कूल के होनहार बच्चों को सामाजिक नेत्री और इनरव्हील क्लब मिड टाउन की संस्थापिका अध्यक्ष और नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर द्वारा नारी कल्याण समिति की ओर से और सामाजिक नेत्री नीरू विज द्वारा जर्सीयां वितरित की गईं। इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कंचन सागर ने कहा कि माता सीता रानी एक महान स्वतन्त्रता सेनानी, महिला नेत्री और दलित पीड़ित लोगों की पथ प्रदर्शक थीं। वे आर्य महिला समाज, रेडक्रॉस सोसाइटी तथा अस्पताल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिकाओ में रही। अपने जीवन काल में दलित बस्तियों में महिलाओं के लिए शिक्षण- प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की। सन 1992 में उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी अत्यंत प्रिय साथी एवम सहयोगी विद्यावती शिंगला की अध्यक्षता में माता सीता रानी सेवा संस्था की स्थापना की गई जिसने निर्मल दत्त और कृष्णा कान्ता जी के नेतृत्व में पारिवारिक महिला लोक अदालत का आयोजन, परिवार परामर्श केंद्र, श्रमिक माता पिता के होनहार बच्चों के लिए हाली अपना स्कूल, पालना घर और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा निदेशक सरोजबाला गुर, हाली अपना स्कूल की मुख्यध्यापिका प्रिया लूथरा, संस्था की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, मधु यादव, महासचिव पूजा सैनी, संस्था सदस्य उर्वशी शर्मा, संस्था की सहयोगी शिव वाणी, परामर्शदात्री सुनीता आनंद एवम रेहाना खान ने कंचन सागर, रजनी गोयल , सिमरन गिरधर, सुमन सिंगला, रमा देवी, कुसुम गुप्ता, अनवी शिंगला, राज नंदा, बिंदिया कथूरिया और सरोज आहूजा को माता सीता रानी सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए चाटेंर्ड अकाउंटेंट विमल गोयल ने संस्था के कार्यों की प्रशांसा करते हुए उसे महिलाओं का अग्रणी संगठन बताया।
सभा में आरती शिंगला, रणधीर सिंह जागलान , रोजी चावला, सोनिया गर्ग, आरती, सोनी, रोशनी, श्रुति, हर्ष गर्ग, डॉली, मुकेश शर्मा और चेतना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments