Wednesday, April 8, 2026
Newspaper and Magzine


रूढि़वादिता के विरुद्ध चेतना के अग्रदूत थे महर्षि दयानंद: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 12, 2026 Tags: , , , , ,

-वेदों के प्रकाश से समाज को नई दिशा देने वाले युगपुरुष को नमन

BOL PANIPAT , 12 फरवरी। आर्य समाज के प्रवर्तक एवं महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर कहा कि महर्षि दयानंद एक दूरदर्शी चिंतक और युग परिवर्तन के अग्रदूत थे, जिन्होंने समाज को अज्ञानता, अंधविश्वास और कुरीतियों से मुक्त कराने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उपायुक्त डॉ. दहिया ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के सत्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में जागरूकता और आत्मगौरव की भावना जगाई।  उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधार को अपना जीवन लक्ष्य बनाया तथा रूढि़वादिता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई।

  उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि स्वामी जी ने हम सभी में जिम्मेदारी की गहरी भावना उत्पन्न की है,नए विचारों को आगे बढ़ाने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और प्रगति में बाधक कुरीतियों को समाप्त करने की। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।

उपायुक्त डॉ. दहिया ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे महर्षि दयानंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक शिक्षित, जागरूक और समरस समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Comments