“ऑपरेशन आक्रमण” के तहत अपराध व अपराधियों पर जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही.आपराधिक मामलों में संलिप्त 97 आरोपी गिरफ्तार.
अवैध हथियार, मादक पदार्थ, आबकारी व जूआ अधिनियम के 34 मामलें दर्ज। अवैध 2 देसी पिस्तौल, 9.927 किलो ग्राम गांजा पत्ती, 7 प्रतिबंधित इंजेक्शन, 594 बोतल देसी शराब, 5 बोतल अंग्रेजी शराब, 90 बोतल बीयर व जूआ में दाव पर लगी 15730 रूपए की नगदी एवं चोरी की 4 बाइक व 9 मोबाइल फोन बरामद, 4 पीओ, 3 बेल जंपर के अतिरिक्त 37 पुराने केसों में आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 19 जुलाई 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए सोमवार सुबह 6 बजे से 5 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस की 26 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दंबिस देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त 97 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 26 टीमे गठित कर सभी को विशेष दिशा निर्देश दिये थे। सभी टीमें सोमवार सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी, टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दंबिस देते हुए गैर कानूनी कार्यो व अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीमों का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र अधिकार में अपराध व अपराधियों जानकारी जुटाने के साथ ही आमजन को भी उनके आसपास होने वाल अपराधों की जानकारी शीघ्र अति शीघ्र पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 34 मुकदमें दर्ज किये। जिनमें अलग-अलग थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 24 मामलें दर्ज कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 594 बोतल देशी शराब, 5 बोतल अंग्रेजी शराब व 90 बीयर की बोतल बरामद की गई। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 मुकदमें दर्ज कर इनके कब्जे से 9.927 किलो ग्राम गांजा पत्ती, 7 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये गए। जुआ अधिनियम के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 मामलें दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से दाव पर लगी 15730 रूपए की नगदी बरामद की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मामले दर्ज कर दो अवेध देशी पिस्तौल बरामद किये। वही एक असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 वारदातों का खुलाशा करते हुए कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद की गई। चोरी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन वारदातों का खुलाशा कर इनके कब्जे से चोरीशुदा 9 मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल व 1 हजार रूपये बरामद किये गए। इसके साथ ही 4 पीओ व 3 बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वही 37 पुराने अपराधिक मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑप्रेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। उन्होने कहा अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा की किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे । सूचना देने वाले की पहचा पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला पानीपत में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी या तो जिला छोड़े या अपराध। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Comments