Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अक्तूबर 2024, थाना बापौली पुलिस ने रसलापुर इंद्रा कॉलोनी में दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान अतुल निवासी छाजपुर कलां के रूप में हुई।

थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खुर्दो व तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना बापौली पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के रसलापुर गांव स्थित इंद्रा कॉलोनी में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गली के सामने बनी एक दुकान पर कुछ युवक आते जाते दिखाई दिये। युवक पुलिस टीम को देखकर वहा से चले गए। पुलिस टीम ने दुकान पर जाकर देखा तो एक युवक पुलिस टीम को देखकर गत्ता पेटी को साइड में रखने लगा। पुलिस टीम ने गत्ता पेटी की तलाशी ली तो 10 बौतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा मिली। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अतुल पुत्र मदन लाल निवासी छाजपुर कला के रूप में बताई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त अवैध शराब ठेकदार अनिल निवासी बागडू जीन्द से खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments