Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 500 ग्राम गांजा पत्ती सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून 2023, सीआईए थ्री टीम ने रोहतक गोहाना बाइपास पर एक युवक को 1 किलो 500 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार साय गश्त के दौरान सिवाह बाइपास पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव महराणा से पैदल पैदल गोहाना रोहतक बाइपास की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत रोहतक गोहाना बाइपास पर महराणा मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली लिए गांव महराणा की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नीरज पुत्र रमेश निवासी चुलकाना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा पत्ती बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती की वजन करने पर 1 किला 500 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास खुद का केंटर है। वह केंटर में माल लोढ़ कर करीब 15 दिन पहले उड़ीसा गया था। वहा ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए रूके एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर से वह उक्त गांजा पत्ती पीने के लिए कम कीमत पर खरीद कर लाया था। आरोपी नीरज के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments