युवती पर ईट से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 20 सितंबर 2025, राजखेड़ी गांव में युवती पर ईट से जानलेवा हमला करने मामले में थाना किला पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक आरोपी राजाखेड़ी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजाखेड़ी गांव निवासी जोगिंद्र के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईट बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि थाना किला में राजा खेड़ी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 अगस्त को साय करीब 7 बजे जोगिंद्र ने अपने घर के आगे गली में खड़े होकर उसके व बेटी की तरफ गंदे इशारे किए। दोनों ने इसका विरोध किया तो जोगिंद्र उन्हे गाली गलौच करने लगा। इसी बीच जोगिंद्र के दोनों लड़के अजीत व अभी वहा आ गए और गाली गलौच करने के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। उन्होंने सहायता के लिए महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर फोन किया। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उनके उपर ईट व डंडों से हमला कर दिया। एक ईट उसके घुटने पर और दूसरी बेटी के सिर में लगी। ईट लगते ही बेटी के सिर से खुन बहने लगा और बेहोश हो गई। बेटी को खून से लथपथ व बेहोशी की हालत में उठाकर सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने बेटी के सिर से ईट का टुकड़ा निकाला और गंभीर चोट होने के कारण ईलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दिमांग पर चोट के कारण बेटी का रोहतक पीजीआई में बड़ा आप्रेशन हुआ। थाना किला में महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 3(5), 79, 109 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments