Saturday, July 4, 2026
Newspaper and Magzine


युवा वर्ग के लिए मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 5, 2023 Tags:

मन की बात के 100 वें एपिसोड के लिए जिलावासी प्रधानमंत्री को 27 अप्रैल तक जरूर भेंजे अपने सुझाव

BOL PANIPAT , 5 अप्रैल। डीसी सुशील सारवान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम अपने 100वें संस्करण में प्रवेश करने जा रहा है। जिलावासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं आमजन से कहा है कि मन की बात के कार्यक्रम को कैसे खास बनाया जा सकता है, इसके लिए वे उन्हें सुझाव भेजेंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरन्तर देशवासियों के समक्ष मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सारोकारों से जुड़े अपने विचार सांझा करते हैं। समाज व राष्टï्र निर्माण में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि आज आमजन प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए अपने सुझाव पीएमइंडियाडॉटजीओवीडॉटइन/इएन/इंटरेक्ट-विद-होनेबल-पीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पंहुचा सकते हैं। आपके द्वारा भेजे गए सुझावों में से किसी भी सकारात्मक व रचनात्मक सुझाव को मन की बात कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।

Comments