कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमानुसार बूस्टर डोज जरूरी।
BOL PANIPAT , 28 मई । डीसी सुशील सारवान ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है। कोरोना की जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के साथ ही नियामुसार बूस्टर डोज की प्रक्रिया भी जारी है।
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे जरूरी उपायों के साथ सावधानी बरतें और किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव की दिशा में टीका निशुल्क लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी नागरिक को कोविड के लक्षण है तो अपना सैम्पल अवश्य दें।

Comments