मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य, लम्बित इंतकालों, कोर्ट केसों इत्यादि कार्याे में पानीपत जिला ने अच्छा काम किया : मंडलायुक्त संजीव वर्मा
BOL PANIPAT , 4 अगस्त। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने जिला में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य, लम्बित इंतकालों, कोर्ट केसों इत्यादि से लेकर वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान की जमकर सराहना की और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी। इस मंण्डलीय बैठक में पानीपत जिला सहित करनाल व कैथल के उपायुक्त व अन्य सम्बंधित अधिकारी भी शामिल हुए।
संजीव वर्मा ने कहा कि इन कार्याे में पानीपत जिला ने अच्छा काम किया है। उन्होंने एजेण्डा वाईज सभी बिन्दूओं पर समीक्षा की और कहा कि जो भी लम्बित कार्य है उन्हें जल्द से जल्द पूरे करवाएं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जो भी योजनाएं व अभियान सरकार द्वारा चलाए गए हैं उनमें सभी अधिकारी व कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लें।
वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिला में कुछ मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सम्बंधित जो भी लम्बित कार्य हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। ऑनलाईन जमाबंदियों का कार्य भी प्रगति पर है इसे भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। पानीपत में नगर निगम द्वारा सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 31 जनवरी तक का समय रखा गया है जोकि 158 करोड़ की परियोजना है इससे भी शहर को बहुत फायदा होगा। जल आपूर्ति से सम्बंधित योजनाएं भी समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। कोर्ट से सम्बंधित केसों के लिए भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन्हें प्राथमिकता से लें। जिला में हर घर-तिरंगा अभियान भी जोरशोर से चल रहा है। आजादी के महापर्व में सभी आमजन को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में बाढ़ की स्थिति को लेकर यमुना में ठोकरे बनाने का कार्य किया जा रहा है।
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि पानीपत जिला में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए जिला व सब डिविजन स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई है। गांव-गांव में भी कमेटिया गठित है। लोगों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और आईईसी गतिविधियां की जा रही है। ऐसे गांव जहां नशे से ग्रस्त लोगों की संख्या ज्यादा है, उनकी पहचान की जा रही है। गांवों में कैम्प लगाकर नशा करने वालों की काउंसलिंग की जा रही है। कैम्पों में जो लोग नशा छोडऩा चाहते है,उनका पुनर्वास करने पर जोर दिया जा रहा है। इस वीडियो कांफ्रेंस में एडीसी हिना हुड्डा जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी सीटीएम राजेश सोनी अतिरिक्त सीईओ रविंद्र मलिक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया इत्यादि उपस्थित थे।

Comments