Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रोटरी मिडटाउन द्वारा प्रथम दिन कई प्रोजेक्ट किये गये :पुनीत गुप्ता प्रधान. 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 2, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : हर वर्ष की तरह 23-24 रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रधान विपन मित्तल द्वारा 24-25 के प्रधान  पुनीत गुप्ता को रोटरी क्लब की कॉलर  पहना कर विधिवत अपना कार्यभार सौंपा सचिव राजेश नंदा द्वारा नये सचिव नीतीश डावर को क्लब की पिन लगा कर सम्मान किया. इस प्रोग्राम का संचालन पी डी जी रंजीत भाटिया , पी पी सुदर्शन चुघ, पी पी संदीप खेर द्वारा किया गया।उसके बाद वर्ष 24-25 के प्रधान द्वारा अपनी प्रथम मीटिंग का शुभारम्भ  किया। सबसे पहले 17 न्यू मेंबर क्लब में शामिल किये गए  व उनका सभी से परिचय करवाया गया। . 50000 रुपये नकद आर्थिक मदद एक गरीब नागरिक को दिए जिसका बेटा  शाहिद जूडो के लिये रूस में भारत की ओर से खेलने के लिये गया है .

एक सिलाई मशीन गरीब महिला को दी गई इस के साथ  क्लब के केयर टेकर विनोद(जो की लगभग 25 वर्ष से अपने पिता जी के साथ क्लब में सेवा दे रहा है ) की बिटिया की शादी के लिये लगभग 3 लाख का  सामान और 50000 रुपये नकद दिये जो की क्लब के मेंबर के सहयोग से दिये गये।इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन गुरमीत दुआ द्वारा ये राशि और  सामान इकट्ठा किया गया और सुबह गरीब व विधवा महिलाओं को राशन वितरण किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेश रहेजा  द्वारा बहुत ही संयम  से वितरण किया और  राशन वितरण को  स्पोंसर मोहित जैन द्वारा किया गया साथ मे सभी को लंगर भी दिया गया।जिस का क्लब प्रधान द्वारा धन्यवाद किया ।

रोटरी क्लब मिडटाउन मानव सेवा मे अग्रिम भूमिका निभा रही है ओर 17 न्यू मेंबर आने से ओर  बड़े प्रोजेक्ट करने मे सक्षम हो गई। क्लब द्वारा जून मे एक बहुत बड़ा प्रोग्राम किया गया था जिस मे 1000 साईकल होनहार व  गरीब कन्याओ को दी गई थी।   कार्यक्रम के अंत मे सेक्रेटरी नीतीश डावर द्वारा सभी का धन्यवाद किया । इस अवसर पर विनोद धमीजा, पंकज कपूर, अनिल बरेजा , संजय कटारिया, ओम प्रकाश रनोलिया मीडिया प्रभारी , सी ए शशि चड्डा,नीरज स्याल, विवेक खुराना, दिनेश संदुजा, सी ए अनिल खुराना,विक्रम शाह,पंकज शर्मा, नितिन अरोरा,नीरज अग्रवाल, सुधीर छाबरा, जगदीश अरोरा, सुरेश बजाज,सुनील जुनेजा मौजूद रहे।

Comments