Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


राजपूत समाज के लोगों ने बैठक कर महाराणा प्रताप जयंती पर विचार विमर्श किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 19, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : राजपूत धरमशाला पानीपत में प्रदेश भर से आए राजपूत समाज के लोगों की एक बैठक हुई जिसमें महाराणा प्रताप जयंती पर विचार विमर्श किया गया और यूजीसी काले कानून के विरोध स्वरूप अखिल अखिल भारतीय अक्षत्रीय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद व महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा पानीपत के उप प्रधान पद से सतपाल राणा ने अपना इस्तीफा भरी सभा में ही दे दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री और विधायक और अध्यक्ष जो कि राजपूत समाज से हैं पंगु होकर के बैठे हैं समाज के हित के लिए कोई कार्य नहीं कर रहे हैं इसलिए अगर इन लोगों को महाराणा प्रताप जयंती पर बुलाया जाएगा तो मैं अपने समाज के सभी पदों से इस्तीफा देकर के यूजीसी के लिए संघर्ष करूंगा ताकि यह काला कानून वापस हो सके और समाज हित में भी कार्य करता रहूंगा तब तक यह जैसे कानून वापस नहीं होगा मैं कोई भी पद समाज का ग्रहण नहीं करूंगा क्योंकि राजपूत समाज आज भी बीजेपी का अंध भगत बन बैठा है समाज के नुमाएंगी करने वाले लोग सरकार का गुणगान कर रहे हैं ऐसे लोगों को राजपूत समाज के बच्चों का भविष्य नजर नहीं आता राणा ने कहा है कि बच्चों के भविष्य के लिए ऐसे ऐसे में सो पद भी कुर्बान करने के लिए तैयार हूं मैं चाहता हूं कि हमारा राजपूत समाज जागृति हो और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें उन्होंने कहा है कि हमारी तीसरी पीढ़ी पर खतरा मंडरा रहा है परंतु जो समाज के लोग सत्ता में बैठकर के समाज हित के नहीं सोचते उनका बहिष्कार किया जाएगा इसीलिए मैंने आज भारी मन से अपना इस्तीफा राष्ट्रीय लेवल की कमेटी और अध्यक्ष राजपूत सभा पानीपत को सौंप दिया है मैं बगैर पद के समाज के लिए कार्य करता रहूंगा

Comments