28 जुलाई को होगी मैराथन.डीसी ने ली बैठक. व्यापक स्तर होगा इंतजाम.
-जल्द ही रजिस्ट्रेशन के लिए ओपन होगी वैबसाईट: डीसी
BOL PANIPAT , 9 जुलाई। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में आगामी 28 जुलाई को होने वाली मैराथन को लेकर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि यह एक बड़ा इवेंट है इसमें अतिविशिष्ठï व्यक्ति भी पधारेंगे। इसलिए इस कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में जल्द ही इसकी वैबसाईट ओपन कर दी जाएगी जिस पर आमजन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। यह मैराथन पुरूष एवं महिला वर्ग में 42.195 किलो मीटर, 21.0975 किलो मीटर, 10 किलो मीटर और 5 किलो मीटर की आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: एक लाख, 51 हजार और तृतीय पुरस्कार के लिए 31 हजार रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द ही रूट फाईनल करेंगे। सम्बंधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने खण्डों में युवाओं को इसके लिए जागरूक करेंगे और भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में सभी शिक्षण संस्थान भी अपने विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है और इसके लिए एथलैटिक्स प्रशिक्षक महिपाल (मो. नम्बर 9466714990) पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के धावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में एडीसी पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीएसपी सुरेश सैनी, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Comments