विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में शहर में स्लॉटर हाउस बनाने का उठाया मुद्दा. बोले मंदिर गुरुद्वारे के पास से हटाई जाए माँस की दुकाने
BOL PANIPAT : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी विधायक प्रमोद विज ने शहर के अंदर चल रही माँस की दुकानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पानीपत शहर के अंदर गालियों में या मंदिर गुरुद्वारे जाने वाले रास्तो में और स्कूल जाने वाले रास्तो में मांस मछली की दुकानें है जहाँ से स्कूल जाते वक़्त बच्चों की मानसिकता पर गलत असर पड़ता है मैं मंत्री से अपील करना चाहता हूं कि इन स्लॉटर की दुकानों का सर्वे कराया जाए जिससे इन्हें किसी व्यवस्थित जगह पर शिफ्ट किया जा सके जवाब देते हुए मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वो स्लॉटर हाउस की जमीन हेतु सर्वे जल्द ही कराएंगे और विधायक विज से कार्य में सहयोग हेतु अपील की है आपको बता दे कि विधायक विज गत दिनों महावीर कॉलोनी में विजीट के लिए गए थे जहां पर महावीर कॉलोनी के वासियों के द्वारा कॉलोनी में चल रहे बुचङखाने की शिकायत मिली थी जिसका विधायक विज ने तत्काल निरीक्षण किया था और लोगों को आश्वासन दिया था बता दे कि विधायक विज ने सत्र के दौरान इंदिरा कॉलोनी की गालियों में चल रही मांस मछली की दुकानों की वजह से नागरिको को हो रही समस्या से भी सदन को अवगत कराया है.

Comments