Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


महिला विकास निगम की मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार योजना की लाभार्थी मीना को सम्मानित किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 7, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 7 मार्च। हरियाणा महिला विकास निगम पानीपत द्वारा जिला अग्रणी बैंक कार्यालय प्रागण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों ने भाग लिया तथा अपने अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सांझा किया। इस अवसर पर सभी मत्वपूर्ण विभागों ने अपनी योजनाओं को महिलाओं के विकास के लिए एक नव दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया तथा नई परियोजनाओं, आपसी महयोगिता व सहयोग द्वारा महिलाओं के विकास के लिए नए मार्ग निर्मित करने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए महिला विकास निगम, हरिजन कल्याण निगम, पिछडा वर्ग कल्याण निगम, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनयूएलएम, कृषि विभाग, पीएनबी आरएसईटीआई,नाबार्ड, केवीआईसी, एमएसएमई, पशु पालन विभाग इत्यादि विभागों ने चर्चा में भाग लिया व अपनी योजनायें बताई। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक तुलाराम, श्रेष्ठा नाबार्ड हिमांशु मत्स्य विभाग से अनुज तथा जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम रोहिता धारू, मनोज कुमार, वीरेंन्द्र पाल, सीमा देवी, फरमीना इत्यादि सभी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि जिला अग्रणी प्रबंधक तुलाराम ने इस अवसर पर महिला विकास निगम की मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार योजना की लाभार्थी मीना को सम्मानित किया, जिससे ऋण प्राप्त करके मीना ने अपना कपडे का कार्य सफलतापूर्वक चलाकर एक वर्ष के अंदर 20000/- प्रति महिना आय अर्जित करके सफलता का उदाहरण प्रस्तुत किया ताकि और महिलाएं भी विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपना जीवन संवार सके ।

हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक रोहिता धारू ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है तथा अपनी प्रगति के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ लेकर नई उपलब्धियां हामिल कर रही हैं। उन्होंने महिला विकास निगम पानीपत की तरफ से सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनायें दी।

Comments