Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


तनाव है तो जरूर करवाएं एनीमिया की जांच: कादियान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at December 21, 2021 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 दिसम्बर। अनीमिया मुक्त हरियाणा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं।  स्वस्थ शरीर एवं तेज दिमाग के लिए प्रतिदिन आयरन युक्त संतुलित भोजन का सेवन करें।

आई. एफ. ए. सप्लीमैंटेशन व एल्बैंडाजोन की दवाई नजदीकी, ए.एन.एम., स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से नि: शुल्क प्राप्त की जा सकती है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि यदि आपको थकान महसूस हो, काम में ध्यान न लगे या सांस फूलने लगे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एनीमिया की जांच करवाए।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आयरन युक्त संतुलित भोजन का सेवन करें। भोजन में गुड़, खजूर , संतरा, पपीता, निम्ब , बाजरा, दालें, मैथी, बरोकली, पालक व बथूवा का सेवन अवश्य करें ।

Comments