Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


दिसंबर महीने में मैगा लिगल कैम्प, ड्रग जागरूकता कैम्प तथा किन्नरों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा : सीजेएम वर्षा शर्मा       

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण दिसंबर महीने में मैगा लिगल कैम्प, ड्रग जागरूकता कैम्प तथा किन्नरों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए जागरूकता अभियान आरंभ किया जाएगा।        

सीजेएम ने न्यायिक परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में शुक्रवार को मिडिया से बातचीत में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज में चल रही कुरितियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाती है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायिक परिसर व उपमंडल पर भी किया जाएगा। इस लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करवाने के लिए केस लगा सकता है, अपने मामलो का रजिस्ट्रेशन 13दिसंबर से पहले करवाना होगा।  

उन्होंने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा 16 दिसंबर से मैगा लिगल कैंप लगाया जाएगा, इस कैंप के माध्यम लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए एक ही स्थान पर सरकारी अधिकारियों को बैठाया जाता है और मौके पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं, रैली व सभाएं की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाज में किन्नरों को मुख्यधारा में लाने के लिए हैल्थ कैंप लगाए जाएगें और समाज के लोगो को कैम्पों बताया जाएगा कि यह वर्ग भी अन्य लोगों के बराबर है, उन्हें समाज में पुरा सम्मान देना हमार सभी का कत्वर्य है।

Comments