एक अक्तुबर से होगी धान व अन्य फसलों की सरकारी खरीद: उपायुक्त सुशील सारवान
सभी मार्केट कमेटी सचिव बगैर अनुमति स्टेशन ना छोड़े
BOL PANIPAT , 21 सितंबर। आगामी 1 अक्तुबर से पानीपत की विभिन्न मंडियो में धान की खरीद शुरू की जाएगी। इस खरीद अभियान के तहत होने वाली धान व अन्य फसलों की खरीद को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को लघु सचिवालय के कांफ्रैंस हॉल में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि धान बेचने के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिïगत मंडियों में पेयजल, सडक़, गेट, तुरंत तोल व उठान, अतिरिक्त शैडों की स्थापना व वाहनों के लिए पाॢकंग स्थल के साथ-साथ बिजली व्यवस्था इत्यादि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला में जिन मण्डियों में धान की खरीद की जाएगी वहां पर किसानों को सभी मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। मण्डियों में शौचालयों की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य धान के लिए 2 हजार 40 रूपये, ग्रेड-ए के लिए 2 हजार 60 रूपये, बाजरे के लिए 2 हजार 350 रूपये और मक्का के लिए 1962 रूपये एमएसपी(न्यूनतम समर्थन मूल्य) प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जोर देकर कहा कि यह सीजन एक अक्तुबर से 15 नवम्बर तक चलेगा। सभी मार्केट सचिव और उनके कार्यालय से जुड़े कर्मचारी सम्बंधित एसडीएम से अनुमति लेकर ही अवकाश पर जाएं। इसके साथ-साथ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भर्ष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। वे स्वयं अवकाश के दिनों में मंडियों का निरीक्षण करेंगे। इससे पूर्व सभी मंडियों की सफाई, पेय जल व्यवस्था, किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं दुरुस्त कर लें। उन्होंने समालखा में किसान भवन में कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ-साथ सभी मंडियों के आवागमन के स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएं और वहां पर कर्मचारी को इंटरनेट, प्रींटर इत्यादि उपलब्ध करवाए जाए।
डीएफएससी जितेश गोयल ने बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र ही निर्धारित मण्डियां अलॉट करने के दिशानिर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बैठक में जो भी दिशानिर्देश दिए गए हैं उन्हें पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फसल खरीद के लिए सम्बंधित स्टाफ अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। पानीपत जिला में हैफेड व वेयर हाऊसिंग द्वारा फसल की खरीद की जाएगी। बैठक में एडीसी वीना हुड्ïडा, एएसपी विजय सिंह, एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित खोखर, सीटीएम राजेश सोनी, डीएम हैफेड रणधीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खन्ना, एक्सईन शहरी उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम विनोद गोयल सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विभिन्न मार्केट सचिवों के अतिरिक्त कृषि विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments