Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत चैंबर ऑफ कॉमर्स रिकार्ड तोड संख्या में प्रधान मंत्री मन बात कार्यक्रम सुनने का कीर्तिमान बनाएगा : विनोद धमीजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल,  रविवार 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री  मोदी मन की बात का शतकीय यानी की 100 वाँ संस्करण प्रसारित होगा  ।ये संस्करण ऐतिहासिक  होगा । सभी व्यापारी व उद्योगपति भाई अपने अपने प्रतिष्ठान में सभी  कर्मचारियों सहित ये मन की बात संस्करण सुनने। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने जी टी रोड स्थित होटल गोल्ड में  चैम्बर ऑफ कॉमर्स तत्वाधान में व्यापारियों व उद्योगपतियों  की एक बैठक मुख्य के तौर  मन की बात सुनने का आह्वान करते हुए कहे।
डा अर्चना ने कहा की व्यापारी वर्ग सदैव राष्ट्र हित में आगे रहता है इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ एक फिर राष्ट्र प्रेम की नजीर पेश करेगा।।
डा अर्चना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में  राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने वाले मिशनों का जिक्र करते है। स्वच्छता का हर बार मन की बात में जिक्र करते है इसलिए अब देश के लोगों ने इसे एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में ले लिया है। शौचालय  के निर्माण का बूम सा देश में आ गया।स्वतन्त्रता आन्दोलन के पहचान खादी का प्रचलन बिल्कुल निम्न स्तर पर था जैसे ही  मोदी जी ने खादी का जिक्र मन की बात में किया खादी की मांग कई गुना  बढ़ गई। डा अर्चना ने कहा कि  डा अर्चना ने कहा की समाज में नए नए हो रहे नवाचारों  व स्टार्टअप के जिक्र करने से लोगों को रोजगार के नए नए अवसर मिल रहे है उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
डा अर्चना ने कहा की मन की बात से जहां रेडियो की प्रासंगिकता  बढ़ी है वहीं ये विश्व का सबसे बड़ा संवाद कार्यक्रम भी बना नेल्सन मंडेला के रेडियो संवाद कार्यक्रम को कहीं पीछे छोड़ देश के गौरव में एक नया कीर्तिमान बना है।
उन्होंने कहा की जब इस कार्यक्रम से लोगो के जीवन में इतने सारे सकारात्मक बदलाव आ रहे ही राष्ट्र का गौरव बढ़ रहे हम भी इस कार्यक्रम में अधिक अधिक से योगदान देकर राष्ट्र प्रेम की एक नई इबारत लिखे।
उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा का विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने उनके आग्रह पर तुरंत चैंबर की बैठक बुलाकर कृतार्थ की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चैंबर के प्रधान विनोद धमीजा ने कहा की चैंबर अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सभी कर्मचारियों सहित मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा की चैंबर रिकार्ड तोड संख्या में प्रधान मंत्री मन की बात का सौ वां संस्करण सुन कर नया कीर्तिमान बनाएगा।।
इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीति सेन भाटिया, हरपाल ढांडा, पूर्व मेयर भूपिंदर सिंह, चाँद भाटिया , भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,चैंबर के सचिव राजीव अग्रवाल, उप प्रधान राम प्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अतुल मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments